फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   girl filed a report against the constable and his brother in pilibhit

Pilibhit: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात, सिपाही और उसके भाई पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 May 2023 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 May 2023 04:08 PM IST
सार

सहारनपुर की रहने वाली युवती का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में अपनी बात से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सिपाही और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
girl filed a report against the constable and his brother in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत जिले में तैनात सिपाही इमरान ने दूसरे समुदाय की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती को शामली जिले में स्थित भाई के घर ले गया। जहां दोनों भाइयों ने जान से मारने का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी सिपाही वर्तमान में थाना सेहरामऊ उत्तरी में तैनात है। छुट्टी पर गया हुआ है।

विज्ञापन


सहारनपुर जिले की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात जनपद शामली निवासी सिपाही इमरान से हुई थी। कुछ समय बाद सिपाही ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन गर्भ गिरवा दिया गया। छह माह पूर्व वह पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाने में पहुंची, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, उल्टे उसे समझाया गया।

विज्ञापन

घर ले जाकर दोनों भाइयों ने किया दुष्कर्म 

पीड़िता के अनुसार, लौटी तो सिपाही फिर उसके पास पहुंचा, उसे मना लिया। इसी दौरान सिपाही उसे शामली में स्थित बड़े भाई फुरकान के घर ले गया। आरोप है कि वहां तमंचे के बल पर सिपाही और उसके भाई फुरकान ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने एसपी से शिकायत की, जिस पर उसके शिकायती पत्र पर सिपाही और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही एक महीने की छुट्टी पर गया है। जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed