फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl dies due to drowning in canal

Pilibhit News: युवती की मौत पर घरवाले खामोश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला राज; नहर में मिली थी लाश

Mon, 03 Jul 2023 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 06:36 PM IST
सार

युवती की मौत नहर में डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका खुलासा हुआ है। हालांकि परिजन अब तक ये नहीं बता पा रहे हैं कि युवती वहां पहुंची कैसे। उनका कहना है कि युवक सुबह-सुबह अचानक लापता हो गई थी। 

विज्ञापन
Girl dies due to drowning in canal
युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया कस्बा क्षेत्र की रहने वाली युवती रविवार सुबह घर से गायब हो गई थी। तीन घंटे के बाद युवती की लाश बनकटी नहर से बरामद हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत पानी में डूबने से होना बताया गया है। युवती के परिजन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


न्यूरिया कस्बा के मोहल्ला यार खां निवासी गुड्डू ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री अनम सुबह पांच बजे घर से निकल गई। जब परिवार वाले उठे तो घर पर पुत्री को न देख आसपास ढूढ़ना शुरू कर दिया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। गांव के कुछ लोगों ने जानकारी दी थी कि बनकटी नहर में किसी युवती की लाश मिली है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: आधी रात घर के दूसरे कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी, आहट होने पर जागा पति; मच गई चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर युवती की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवती की डूबने से मौत हुई है। वहीं परिवार वालों ने भी किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से आया है। इसकी जांच अभी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed