फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   girl died after house wall collapsed during due to storm in pilibhit

Pilibhit News: आंधी-बारिश के दौरान मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर बहन की मौत, भाई घायल

Sat, 19 Apr 2025 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 05:48 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात आंधी-बारिश से कहर बरपाया। शहर के मोहल्ला पकड़िया में मकान की दीवार गिरने से एक युवती की मौत हो गई। उसका भाई घायल हो गया। 

विज्ञापन
girl died after house wall collapsed during due to storm in pilibhit
इसी मकान की दीवार गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में शुक्रवार आधी रात के बाद आई तेज आंधी से शहर के मोहल्ला पकड़िया में एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। घर में मौजूद युवती आफरीन (30) पुत्री अबरार हुसैन व उसका भाई दीवार के नीचे दबकर घायल हो गया। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को मलबे से निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में युवती की मौत हो गई। उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम से इनकार करते हुए परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। 

विज्ञापन


छज्जा गिरने से कार क्षतिग्रस्त, जगह-जगह गिरे पेड़
आंधी और बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर में छतरी चौराहे से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मकान का छज्जा गिरने से सड़क पर खाड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आंधी के बाद कई इलाकों में बिजली ठप हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या... शव से लिपट खूब रोई पत्नी, राज खुला तो दंग रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसलपुर से पीलीभीत मार्ग, बरेली मार्ग, बिलसंडा मार्ग व शाहजहांपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे। सुबह पेड़ों को हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। बीसलपुर-पीलीभीत और बीसलपुर-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर आंधी से कुछ पेड़ गिरे, जिन्हें शनिवार को तड़के हटा दिया गया। 

मझोला और न्यूरिया में  रात लगभग 12 बजे आंधी आने के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। मझोला-पीलीभीत मार्ग पर न्यूरिया थाने के सामने एक विशाल का पेड़ जड़ से उखाड़ कर मार्ग पर गिर गया था। जिसे आसपास के लोगों ने काटकर आवागमन सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed