{"_id":"5743410c4f1c1b164d690f63","slug":"ghaziabad-and-meerut-the-final-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद और मेरठ के बीच फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद और मेरठ के बीच फाइनल आज
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 23 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएच स्टेडियम में चल रहे इंदरजीत सिंह मेमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के नवें दिन सीएल लखनऊ को हराकर गाजियाबाद फाइनल में पहुंच गई है। आज मंगलवार को गाजियाबाद और मेरठ के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा।
बारिश के चलते मैच की शुरूआत देरी से हुई। मैदान पर भरे पानी को निकाला गया, जिसके बाद पिच में कुछ सुधार होने पर चालीस ओवर के मैच को 25 ओवर का कर दिया गया। चार घंटा देरी से सुबह साढ़े ग्यारह बजे मैच का शुरू हुआ। टॉस जीतकर गाजियाबाद ने पहले क्षेत्ररक्षण करने फैसला लिया। सीएएल लखनऊ की शुरूआत ठीकठाक रही, लेकिन विकेट रोकने में खिलाड़ी असफल रहे। पहले दस ओवर में 57 रन पर तीन विकेट गिर गए, जिसके बाद पच्चीस ओवर में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाए। गाजियाबाद की टीम 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी। पहला विकेट अंकित का मात्र पांच रन पर गिर गया। इसके बाद दूसरे विकेट की साझेदारी में ग्यारह ओवर में 50 रन बनाए गए। खिलाड़ी नलिन मिश्रा के शानदार अर्धशतक ने गाजियाबाद को छह विकेट से जीत दिलाई। नलिन ने 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 27 रन देकर चार विकेट लेने पर गाजियाबाद के गेंदबाज विशाल चौधरी को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर आफरोज चौधरी, डा.राकेश गुप्ता, परमवीर सिंह पैरी आदि मौजूद रहे। आज होने वाले फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद मौजूद रहेंगे।