फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get work done in villages through Matribhoomi Yojana, will get name and identity

Pilibhit News: गांवों में मातृभूमि योजना से कराएं काम, मिलेगा नाम और पहचान

Sun, 25 Feb 2024 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Get work done in villages through Matribhoomi Yojana, will get name and identity
- स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय सहित कई कार्यों में ग्रामीण कर सकते हैं दान
विज्ञापन

- 60 प्रतिशत होगा ग्रामीणों का सहयोग, शेष 40 प्रतिशत सरकार करेगी वहन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गांवों के विकास कार्यों में आमजन की सहभागिता बढ़ाने के लिए मातृभूमि योजना शुरू की गई है। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति गांवों में विकास कार्य करा सकता है। निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि में 40 फीसदी सरकार वहन करेगी। विकास कार्य में सहयोग कराने वाले या उसके पूर्वज का नाम शिलापट पर लिखवाया जाएगा।
काम और नौकरी को लेकर बाहर रहने वाले अधिकतर लोग ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे लोग गांव में अपने पूर्वजों की याद में काम तो करवाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए कोई प्लेटफार्म नहीं था। अब शासन ने लोगों की इस मंशा को पूरा करने के लिए मातृभूमि योजना शुरू की है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत अगर कोई व्यक्ति किसी ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराना चाहेगा, तो सरकार उसका सहयोग करेगी। गांव में विकास कार्य कराने वाले व्यक्ति को कार्य की लागत का 60 फीसदी धन खर्च करना होगा। शेष 40 फीसदी धनराशि सरकार देगी। इतना ही नहीं, विकास कार्य कराने वाले या उसके पूर्वज के नाम का शिलापट भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मातृभूमि योजना से करा सकते हैं यह काम
स्कूल, इंटर कॉलेज की कक्षाओं का निर्माण या स्मार्ट क्लास की स्थापना व संचालन, सामुदायिक भवन, मैरिज हॉल का निर्माण और संचालन, आंगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन का रसोईघर व भंडार गृह, पुस्तकालय, स्टेडियम के लिए व्यायामशाला और उपकरण, ओपन जिम, सर्विलेंस सिस्टम, अंत्येष्टि स्थल का निर्माण व विकास, तालाब का सुंदरीकरण, फायर सर्विस स्टेशन की स्थापना।

-
ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में आम जनमानस ही सहभागिता के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश मातृभूमि योजना शुरू की गई है। योजना का जिले में क्रियान्वयन शुरू कराया जा रहा है। इसको लेकर सभी खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को निर्देश जारी किए गए हैं।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed