फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get public problems resolved on priority basis: Jitin

जनसमस्याओं का प्राथमिकता से कराएं निराकरण : जितिन

Sun, 03 Aug 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Get public problems resolved on priority basis: Jitin
गजरौला। जनपद के दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री ने रविवार को गजरौला और पूरनपुर क्षेत्र के कई गांवों में जन संवाद कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। संवाद के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री गजरौला क्षेत्र के शिवनगर, इटौरिया, विधिपुर, गजरौला में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आमजन को लाभ पहुंचने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। लाभ लेने में किसी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। अगर कहीं कोई रुकावट आती है तो तुरंत अवगत कराएं।
विज्ञापन

गजरौला में संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बंदरों की समस्या को लेकर अवगत कराया। इसके अलावा क्षेत्र के कुछ जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग रखी गई। जिसपर केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बगैर माल्यार्पण किए खिसक गए नगर पालिका सदस्य

पूरनपुर। नगर पालिका सभागार मेंं रविवार को हुए कार्यक्रम में अधिकांश नगर पालिका सदस्य भी मौजूद थे। सदस्यों को केंद्रीय राज्यमंत्री सहित अन्य नेताओं को माल्यार्पण करना था। संचालक के माल्यार्पण को बुलाने पर सभासद सीटों से उठकर खड़े भी हो गए। मगर उस समय सदस्यों की ओर से किया जाने वाला माल्यार्पण टल गया। इसके बाद एक सदस्य को छोड़ अधिकांश नगर पालिका सदस्य कार्यक्रम से चले गए। इसके बाद में संचालक ने कई बार सदस्यों को माल्यार्पण के लिए माइक से बुलाया। मगर, कोई नगर पालिका सदस्य माल्यार्पण करने नहीं पहुंचा। बाद में नगर पालिका चेयरमैन, रोटरी क्लब सदस्यों आदि ने नेताओं को माला पहनाई। नगर पालिका सदस्यों का कार्यक्रम से अचानक चले जाना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। नगर पालिका सदस्य इस संबंध में कुछ भी बोलने से कतराते रहे। हालांकि पालिका सदस्य उदित सिंह ने बताया कि भीड़ के कारण अन्य लोगों को बैठाने के लिए वे नगर पालिका से चले आए थे। संवाद




कीचड़ में फंसी केंद्रीय मंत्री के काफिले की गाड़ी ट्रैक्टर से खींची
गजरौला। गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर में जन संवाद करने जा रहे केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की गाड़ी गांव के बाजार में कीचड़ में फंस गई। पीछे चलने वाली अन्य गाड़ियां भी रुक गईं। पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अफसर भी हरकत में आ गए। आननफानन में गांव से ट्रैक्टर मंगाया गया। ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी को ट्रैक्टर में बांध के खींचा गया। गाड़ी निकलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। इसी क्षतिग्रस्त रास्ते से कई गांवों के ग्रामीण रोजाना आवागमन करते हैं। गड्ढे और सड़क की जर्जर हालत ग्रामीणों को दर्द दे रही है, लेकिन विभागीय अफसर कागजों पर ही विकास की गंगा बहाने में जुटे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने रविवार को जिले में कई गांवों में जन संवाद किया। शिवनगर से पहले उन्होंने गजरौला मुस्तकिल गांव में जन संवाद किया। ग्रामीणों की समस्याएं जानी और अफसरों को शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed