फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   gehun

मझोला से पैदल बिहार जा रहे 10 मजदूर पुलिस ने पकड़े

Thu, 16 Apr 2020 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
gehun
शहर में खकरा पुलिस चौकी पकड़े गए बिहार के मजदूर - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। लॉकडाउन के बीच खानपान का संकट पैदा होने के बाद पैदल घर जाने के लिए निकले 10 मजदूरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। सभी ने अब तक मझोला कस्बे में ड्यूटी डैम के पास काम करने की बात बताई। एहतियातन पुलिस ने सभी की स्क्रीनिंग कराकर पुराना अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया।
विज्ञापन

बिहार के चंपारण इलाके के 10 मजदूर लंबे समय से उत्तराखंड सीमा से सटे कस्बा मझोला में ड्यूनी डैम के पास मजदूरी करते थे। लॉकडाउन होने के बाद अब रहने और खानपान की समस्या आई तो सभी ने घर वापसी का मन बना लिया। बुधवार को सभी पैदल बिहार जाने के लिए निकल पड़े। रात करीब 10 बजे खकरा पुलिस चौकी के बाहर दरोगा मोहित कुमार पुलिस बल के साथ निगरानी कर रहे थे। उन्होंने मजदूरों को आता देखा तो रोककर पूछताछ की। इसके बाद अधिकारियों को सूचित किया। अफसरों से मिले दिशानिर्देश पर सभी को पुराना अस्पताल स्थित क्वारंटीन वार्ड में ले जाया गया। वहां स्क्रीनिंग के बाद सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। उधर, दरोगा महेंद्रपाल सिंह जाटो वाला चौराहा पर थे। इस बीच नीमच (मध्य प्रदेश) के गांव मोड़ी का रहने वाला युवक टहलता मिला। पूछताछ में युवक ने बताया कि करीब पांच साल पहले वह माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से भाग गया था। फिर ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर जेल गया। अब न्यायालय के आदेश पर उसको अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया गया। इसके बाद वह एक ट्रक चालक संग बतौर हेल्पर गोरखपुर समेत कई जगहों पर गया। ट्रक चालक के पूरनुपर में क्वारंटीन हो गया है। वह काम की तलाश में भटक रहा है। उसने घर वापस जाने से भी इनकार कर दिया। चूंकि युवक जेल में रहा और फिर ट्रक से सफर किया। उसको तत्काल 14 दिन के लिए क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि सभी 11 मजदूर क्वारंटीन किए गए हैं। मध्य प्रदेश पुलिस को भी युवक के क्वारंटीन किए जाने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed