बीसलपुर। रविवार को मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में मां गायत्री और आर्यसमाज भवन में वैदिक यज्ञ हुआ।
शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र प्रसाद ने गायत्री यज्ञ कराया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, कृष्णपाल सिंह, ओमप्रकाश समेत काफी संख्या में गायत्री परिजन मौजूद थे। इधर आर्यसमाज भवन में हुए वैदिक यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। इस मौके पर हुई गोष्ठी में डॉ भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, विजय कुमार सक्सेना, रामगोपाल, भूपराम वेदार्थी, पवन कुमार समेत काफी आर्यजन मौजूद थे। संवाद