{"_id":"68472796af7a660191050e78","slug":"gave-83-thousand-rupees-instead-of-15-thousand-still-asking-for-50-thousand-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137498-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 15 हजार के बदले 83 हजार रुपये दिए, अब भी मांग रहे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 15 हजार के बदले 83 हजार रुपये दिए, अब भी मांग रहे 50 हजार
Mon, 09 Jun 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। ब्याज पर लिए 15 हजार के बदले 83 हजार रुपये चुकाने के बाद भी उधारी देने वाले प्रधान और उसके साथियों ने पचास हजार रुपये और मांगे। रुपये न देने पर खेत में खड़ी गन्ने की फसल ट्रैक्टर से नष्ट कर दी। हजारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव चंदिया हजारा की कल्पना कर्मकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने गांव के बासुदेव कुंडू से पति के इलाज के लिए वर्ष 2022 में 10 प्रतिशत ब्याज पर 15 हजार रुपये उधार लिए थे। अब तक 83 हजार रुपये वापस दे चुकी है। इसके बाद भी बासुदेव और उसके साथी 50 हजार रुपये की और मांग कर रहे है। डरा कर जमीन नहीं जोतने दे रहे हैं। सात मार्च 2023 को रात दो बजे गोविंददास, बासुदेव ने ट्रैक्टर से उसकी गन्ने की फसल नष्ट कर दी।
15 मार्च को रात 10 बजे उसके पति खेत जा रहे थे। तब खेत की मेड़ पर जान से मारने की नीयत से घेरकर आरोपियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। हजारा थाना पुलिस ने शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी से शिकायत करने पर भ्ज्ञी जब कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बासुदेव कुंडू, गोविंद दास, शिव मजूमदार, कमलेंंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में बासुदेव कुंडू ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।