Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gaushalas do not have the capacity, how will the stray animals be protected

Pilibhit News: गोशालाओं में नहीं है क्षमता, कैसे संरक्षित होंगे छुट्टा पशु

Wed, 18 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Gaushalas do not have the capacity, how will the stray animals be protected
देवीपुरा गौशाला में मौजूद पशु। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शासन के छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में भेजने के आदेश के बाद अधिकारी सकते में हैं कि इस आदेश का पालन कैसे कराएं। वजह यह है कि जिले की गोशालाओं में पहले से ही क्षमता से अधिक पशु मौजूद हैं। ऐसे में अधिकारी शासन के आदेश का पालन कराने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

छुट्टा पशु फसलों के साथ ही इंसानों की जान के दुश्मन भी बने हुए हैं। एक तरफ जहां छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं वहीं इनके कारण तमाम हादसे हो चुके हैं। बरखेड़ा क्षेत्र में तो सांड़ के हमले में करीब पांच-छह लोगों की जान जा चुकी है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए शासन ने सड़क से लेकर खेतों तक घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने के आदेश जारी किए हैं। प्रत्येक जिले के लिए नोडल अधिकारी को भी नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के 31 मार्च तक पशुओं को गोशाला भेजने के आदेश आने के बाद अधिकारी परेशान हो उठे हैं। सबसे बड़ी समस्या इन्हें रखने की आ रही है। छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजना बड़ी चुनौती हैं। कारण है कि जिले में संचालित 42 गोशालाओं में पहले से ही क्षमता से अधिक पशु हैं। अब जिले में घूम रहे करीब दो हजार पशुओं को कहां पर रखा जाए, यह बड़ा सवाल है। ऐसे में शासन के आदेश का पालन करना अधिकारियों के लिए बड़ी परेशानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देवीपुरा गोशाला में क्षमता तीन सौ की... पशु हैं पांच सौ के पार
गोशालाओं में क्षमता से अधिक पशु होने का प्रमाण शहर के करीब देवीपुरा गोशाला से लगाया जा सकता है। इस गोशाला की क्षमता तीन सौ पशुओं की हैं। यहां पर पांच सौ से अधिक पशु पल रहे हैं। ऐसे में उनका खानपान नहीं हो पा रहा तो ठंड से बचाव भी नहीं हो पा रहा है। क्षमता से अधिक पशु होने के कारण शहर से पशुओं को भी नहीं पकड़ा जा रहा है।
26 गोशालाओं का अभी पूरा नहीं हुआ काम
छुट्टा पशुओं से लोगों को सुरक्षा देने के लिए जिले में 26 नई गोशालाओं को बनाया जा रहा है। इन गोशालाओं का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। वहीं शहर में कान्हा गोशाला को लेकर भी स्थान चिह्नित नहीं हो सका है। इस दशा में पशुओं को रखने की समस्या बनी हुई है।

जिले में 42 गोशालाएं संचालित हैं और 26 और बन रही हैं। इसके लिए शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी यहां आए हुए हैं। छुट्टा पशुओं को भी गोशाला में भेजा जाएगा। - धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed