फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gauge conversion of Mailani-Pilibhit railway line to be completed by December

Pilibhit News: दिसंबर तक पूरा होगा मैलानी-पीलीभीत रेलवे लाइन का आमान परिवर्तन

Fri, 23 Jun 2023 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gauge conversion of Mailani-Pilibhit railway line to be completed by December
पूरनपुर। मैलानी से पीलीभीत तक रेलवे लाइन के आमान परिवर्तन का काम 31 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ट्रेनों का संचालन होगा। शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच चल रहे आमान परिवर्तन का निरीक्षण करने 25 मई को पहुंचे रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमन को नगर के लोगों ने ज्ञापन सौंपा था। इस पर मंडल रेल प्रबंधक/इंजीनियर ने नगर निवासी अनुज गुप्ता को भेजे पत्र में अमान परिवर्तन का काम 31 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद जताते हुए इसके बाद ट्रेनों का संचालन होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत से मैलानी के बीच छोटी लाइन पर 31 मई 2018 को आखिरी बार ट्रेनों का संचालन हुआ था। पांच साल होने के बाद अब तक ट्रेनें न चलने से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। मैलानी से शाहगढ़ तक अमान परिवर्तन और मैलानी से कुर्रैया तक विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद इसका निरीक्षण भी हो चुका है।
विज्ञापन

कुर्रैया और दुधियाखर्दु के बीच करीब पौन किलोमीटर में वन विभाग की आपत्ति पर विद्युतीकरण का काम रुका हुआ है। शाहगढ़ से पीलीभीत तक अमान परिवर्तन का काम चल रहा है। मैलानी से शाहगढ़ तक अमान परिवर्तन पूरा होने पर लेाग करीब डेढ़ साल से ट्रेनों के चलाने की मांग कर रहे है। मैलानी से शाहगढ़ के बीच ट्रेनें न चलने से लोगों में रोष है। इसके विरोध में कई बार विभिन्न संगठन धरना प्रदर्शन कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 25 मई को निरीक्षण करने आए रेलवे के महाप्रबंधक को व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर अमान परिवर्तन का काम शीघ्र पूरा कराकर ट्रेनों का संचालन कराने की मांग की थी। ज्ञापन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक/ इंजीनियर ने नगर निवासी अनुज गुप्ता को पत्र भेजकर मैलानी से पीलीभीत तक अमान परिवर्तन का काम 31 दिसंबर तक पूरा होने और इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होने की जानकारी दी है।

000000
पीलीभीत-मैलानी के बीच अमान परिवर्तन का काम पूरा होने की संभावित तिथि 31 दिसंबर है। अमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। - राजेंद्र कुमार, पीआरओ, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed