{"_id":"575afd814f1c1b507e9c5228","slug":"gas-cylinder-fire-stirring","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में आग लगी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर में आग लगी, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
पानी गर्म करते वक्त अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे आवास विकास कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर एकत्र लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि बाद में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
आवास विकास कॉलोनी के गुरमीत सिंह की पत्नी रमनदीप कौर ने शुक्रवार सुबह चाय बनाने के लिए पानी गैस स्टोव पर रखा। गैस जलाने के लिए जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई तभी रेगुलेटर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। सिलेंडर से आग की लपटें उठती देख परिवार में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फोन न लगने पर पड़ोसियों ने दमकल विभाग के कार्यालय पहुंचकर हादसे की सूचना दी। हालांकि बाद में लोगों ने खुद ही रेत डालकर आग पर काबू पा लिया। इस बीच फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई।