फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Garbage files lost salvage plan

फाइलों में गुम हो गई कूड़ा निस्तारण योजना

Sat, 29 Aug 2015 11:33 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 29 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Garbage files lost salvage plan

शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद तेजी से शुरू की जा चुकी है, लेकिन इससे पहले उन जुनूनी समस्याओं पर भी गौर करना होगा, जो इस शहर के लिए एक बदनुमा दाग से कम नहीं। मसलन कूड़े को ही लें तो यहां करीब सवा दो लाख की आबादी वाले इस शहर को कूूड़ा करकट से निजात दिलाने को कूड़ा निस्तारण योजना बनाई गई थी। जिसको लेकर भूमिकी खरीदारी के भी प्रयास हुए, लेकिन अब यह मामला फाइलों में ही गुम होकर रह गया है।

विज्ञापन


हर दिन निकला है आठ मैट्रिक टन कूड़ा
शहर में कूड़ा निस्तारण को करीब 34 अस्थाई डलावघर बने हुए हैं। पालिका के सफाई कर्मचारी 27 वार्डों से कूड़ा उठाकर इन्हीं अस्थाई डलावघरों में डालते हैं। हर रोज इन अस्थाई डलावघरों से करीब आठ मैट्रिक टन कूड़ा उठाकर देवहा नदी की तलहटी में डाला जा रहा है।
विज्ञापन


कई जगह हुई तलाश, फिर भी नहीं बनी बात
कूड़ा निस्तारण की समस्या से निजात पाने को नगरपालिका प्रशासन ने जनवरी माह से स्थाई डलावघर बनाने को लेकर भूमि तलाश की कवायद शुरू की थी। इसके लिए गांव खरुआ, प्यास, मीरगंज चौराहा और नाकूड़ में भूमि की तलाश की गई। पालिका प्रशासन ने नाकूड़ को शहर से करीब होने के चलते सबसे उपयुक्त भी माना था, लेकिन विरोध के चलते मामला टांय टाय फिस्स हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट ट्रीटमेंट को आई कंपनी का भी अतापता नहीं
गुजरात की कदम इन्वायरमेंटल कॅन्सलटेंट कंपनी ने गत वर्ष मई माह में डेनमार्क की एक कंपनी के सहयोग से शहर में वेस्ट मैनेजमेंट प्रक्रिया शुरू की थी। कंपनी के विशेषज्ञों ने दो बार यहां पहुंचकर सैंपलिंग भी की। विशेषज्ञों का कहना था कि सैंपल एनालिसिस के बाद वेस्ट ट्रीटमेंट और कूड़े से बिजली उत्पादन आदि की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा, लेकिन यह मामला भी आया गया हो गया।


प्रपोजल बनाकर भेजा गया है
कूड़ा निस्तारण को लेकर कई जगह चिन्हित की गई थी, लेकिन इन सभी जगहों पर कुछ न कुछ दिक्कतें आ रही थी। अब ललौरीखेड़ा के समीप एक भूमि का चिन्हित किया गया, इसका प्रपोजल भी बनाकर भेजा चुका है।
प्रभात जायसवाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed