फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ... Gar see if you can read that book faces

...गर पढ़ सको तो देख लो चेहरे किताब हैं

Thu, 12 Nov 2015 11:31 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 12 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
उर्दू फाउंडेशन के तत्वावधान में डॉ. अल्लामा मोहम्मद इकबाल के यौमे विलाद पर मुशायरा हुआ। इसमें तमाम शायरों ने शिरकत की।
विज्ञापन

शहर के कमल्ले चौराहा स्थित मोहम्मद अली नवेद के आवास पर बुधवार शाम हुए गैर तरही मुशायरे का आगाज अशरफ जमा काविश ने नाते पाक से किया। इस दौरान मकबूल हुसैन फैज ने अपना कलाम पेश किया।

हिर्स ने खोया विकार ए जिंद, एक चिंगारी इमारत को खा गई।
डॉ. शराफत उल्ला शिफा ने पढ़ा -
जिस्म और रूह को करना है जियावार अगर, सर्द रातों में वुजू करके निखरना होगा।
इरफान सागर ने कलाम पेश किया-
हमारे चेहरों पर लिखी है दास्ताने सितम, हम इसके बाद भी चेहरे गुलाब करते हैं।
नवाबउद्दीन शैदा ने कहा
परवाज कर रहे हैं परिंदे कतार में, कैसा यह इंतेशार हमारी सफों में है।
अशरफ जमा काविश ने कलाम पढ़ा -
पसीना उसका बहा तो लहू बहा दूंगा, मुझे वह अपना तो कहकर कभी पुकारा करे।
जितेश राज नक्श ने कहा -
खाकर शिकस्त जीना गवारा नहीं मुझे, दुश्मन तुझे कसम है मेरा सर उतार दे।
फुरकान हाश्मी ने कलाम पेश किया -
तहरीर वहां होते हैं किरदार के किस्से, गर पढ़ सको तो देख लो चेहरे किताब हैं।
मुशायरे की सदारत शायर मकबूल हुसैन फैज ने व निजामत नवाउद्दीन शैदा ने की। इस दौरान भविष्य में उर्दू फाउंडेशन के उद्देश्यों को पूरा करने का अहद लिया गया। इस मौके पर डॉ. सय्यद मोहम्मद उवैद, मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद आरिफ, शमशाद हुसैन, दानिश खां, शहाब खां, आसिफ खां, अरशद खां आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed