फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganga committee celebrated the festival at the origin of Gomti

Pilibhit News: गंगा समिति ने गोमती उद्गम स्थल पर मनाया उत्सव

Mon, 04 Nov 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ganga committee celebrated the festival at the origin of Gomti
गोमती उद्धम स्थल पर रंगोली बनाती छात्राएं।स्रोत:गंगा समिति
पीलीभीत। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के तहत सोमवार को जिला गंगा समिति की ओर से गोमती उद्गम स्थल पर गंगा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य के पति डॉ. विवेक और महंत सुमित शास्त्री ने सांकेतिक पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गंगा स्वच्छता जागरूकता गीत से कार्यक्रम शुरू हुआ। इस उत्सव में रंगोली, चित्रकला, कहानी सुनाना आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कलीनगर तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके साथ नमामि गंगे के उद्देश्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। साथ ही गंगा प्रदर्शनी लगाई गई और संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और विधायक बाबूराम पासवान ने लोगों को गंगा उत्सव में स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने गंगा को साफ सुथरा रखने का प्रण लिया।

इसके बाद संजय सिंह गंगवार ने प्रतियोगिताओं में विजयी हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। गंगा उत्सव में गोमती उद्गम स्थल पर बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के साथ आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डीपीओ सौरभ प्रताप सिंह, जेआरएफ डॉ. आदर्श कुमार, वन दरोगा अजमेर सिंह, पूर्व प्रधान राम मूर्ति सिंह, निर्भय सिंह, शिव नारायण शर्मा, मनोज मिश्रा सहित कई लोगों ने मां गंगा आरती में शामिल होकर दीपदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed