फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gandhi Stadium will be rejuvenated with 10 crores, approval received from the government

Pilibhit News: 10 करोड़ से होगा गांधी स्टेडियम का कायाकल्प, शासन से मिली मंजूरी

Sun, 06 Aug 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Stadium will be rejuvenated with 10 crores, approval received from the government
शहर के गांधी स्टे​डियम का गेट । संवाद
पीलीभीत। जिला क्रीड़ा अधिकारी के स्टेडियम में बहुउद्देश्यीय हाल और पाथ-वे निर्माण समेत और अन्य सुविधाओं लिए भेजे गए 10 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसके लिए बजट जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद स्टेडियम का स्वरूप बदला नजर आएगा।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम को अब और सुविधाजनक बनाया जाएगा। यहां खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्टेडियम में सुबह और शाम को टहलने वाले लोगों के लिए पाथ-वे नहीं है। इससे लोग मैदान में ही टहलते हैं। ऐसे में किसी प्रतियोगिता के होने या फिर खिलाड़ियों के अभ्यास करने के दौरान व्यवधान पैदा होता है। स्टेडियम में अब पाथ-वे का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही बहुउद्देशीय हाल समेत अन्य कार्य कराने के लिए भी गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार की पहल पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। 10 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब बजट जारी होना शेष है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएंगे। प्रस्ताव मंजूर होने से खिलाड़ियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
275 खिलाड़ी हैं पंजीकृत
गांधी स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के लिए इस समय 275 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। ये स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। खिलाड़ी मंडल से लेकर राज्य स्तर पर प्रतिभाग करते हैं। खिलाड़ियों के लिए हाकी, कबड्डी, तैराकी, फुटबॉल, बैटमिंटन आदि के लिए सात कोच भी हैं। अभी तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने 10 खिलाड़ी लखनऊ गए हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया बेटलिफ्टिंग और दौड़ में यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed