फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gandhi family doesn't get votes by talking sweetly: Varun

गांधी परिवार मीठी-मीठी बातें कर वोट नहीं लेता : वरुण

Mon, 28 Aug 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 28 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gandhi family doesn't get votes by talking sweetly: Varun
जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बो​धित करते सांसद वरूण गांधी । संवाद
पीलीभीत। एक दिवसीय दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने जनसंवाद कार्यक्रम में राजा और एक गायक की कहानी सुनाते हुए ‘राजा’ पर तंज कसे। कहा, गांधी परिवार उस किस्म का नहीं है, जो आपसे मीठी-मीठी बातें करके आपका वोट चोरी कर ले। सांसद ने कहा वह भले कड़वी बात बोलेंं, लेकिन बोलेंगे हमेशा सच। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो केवल झूठा ड्रामा करके आपका वोट लेकर चला जाएं।
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद नगर क्षेत्र के राजघाट पार्क, कृष्णालोक व मरौरी ब्लॉक के पीराताल में पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने फलदार पौधे रोपे। इसके बाद सांसद ने ग्राम पीराताल, मोहम्मदगंज, सैजना, गोयल कॉलोनी, महुआ, जमुनिया, इग्घरा आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कब तक हमारे बच्चे पलायन कर ईंट भट्ठों पर काम करेंगे। सरकार को इस पर सोचना चाहिए। बड़े-बड़े शहरों, नगरों में रोजगार है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा कुछ नहीं है। सरकार को उद्योगपतियों से निवेदन करना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कारखाने लगाएं, ताकि यहां के लोगों को काम मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने सिखों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए काफी बलिदान दिए हैं। अपना खून बहाया है, लेकिन दुःख होता तब होता है जब उन्हें आजाद देश में अपने अनाज की सुरक्षा के लिए जान गंवानी पड़ती है। हमने आवाज उठाई। आपने हमें संसद में इसलिए भेजा है, ताकि आपकी लड़ाई लड़ सकें।

कार्यक्रम के दौरान एडीएम रामसिंह गौतम, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएफओ संजीव कुमार के अलावा सांसद सचिव कमलकांत,, कार्यालय प्रभारी दीपक पाण्डेय, रामनरेश वर्मा, सतेंद्र वर्मा, नन्हे लाल कश्यप, जगदीश लोधी, बबलू वर्मा, राजेश वर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, नरेश राठौर, बालकराम वर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, जसवंत लोधी, रविंद्र प्रताप सिंह, सूरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed