{"_id":"5f5928728ebc3e54cd35efc5","slug":"funeral-parlor-pilibhit-news-bly4192544127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर नगरपालिका 68 लाख से बनवाएगी शवदाह गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर नगरपालिका 68 लाख से बनवाएगी शवदाह गृह
विज्ञापन
बीसलपुर। नगरपालिका गोशाला के पास खाली पड़ी जमीन पर 68 लाख रुपये से शवदाह गृह का निर्माण कराएगी। अभी शवदाह गृह में अंतिम संस्कार करने आने वालों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।
नगरपालिका जेई मोहम्मद सलमान ने बताया कि गोशाला के पास नगरपालिका की जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन पर 68 लाख रुपये की लागत से पक्का शवदाह गृह बनवाया जाएगा। शवदाह गृह के अंदर सड़क, चाहरदीवारी, स्नानागार, शौचालय और टिनशेड भी बनेगा। शवदाह गृह का मानचित्र बनकर तैयार हो चुका है। पत्रावली अनुमोदन के लिए पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता के पास भेजी गई हैं। अनुमोदन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शवदाह गृह पक्का बन जाने के बाद यहां अंतिम संस्कार करने आने वालों को पर्याप्त सुविधा मिलेंगी। अभी तक नगरपालिका का कोई भी शवदाह गृह नहीं है। स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से चलने वाले शवदाह गृह में लोग शवों का दाह संस्कार करते हैं।