फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Funeral of four members of a family in Pilibhit who died in accident on Sunday

Pilibhit: परिवार के चार लोगों की शवयात्रा निकली तो छलक आईं आंखें, हादसे में हो गई थी मौत

Mon, 19 Dec 2022 11:09 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/ बरखेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/ बरखेड़ा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 19 Dec 2022 11:09 PM IST
सार

पोस्टमार्टम कराने के बाद जब चारों शव गांव पहुंचे तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीतमराम के बूढ़े पिता ओमकार और मां निर्मला देवी जवान पुत्र, पुत्र वधू और नातिनों के शव देख सुध-बुध खो बैठे। भीड़ में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन
Funeral of four members of a family in Pilibhit who died in accident on Sunday
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सड़क पर गड्ढों के कारण रविवार को हुए हादसे में दंपती और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को चारों की एक साथ शवयात्रा निकली तो पूरा गांव शोक में डूब गया। पति-पत्नी के शव का एक चिता पर अंतिम संस्कार हुआ तो दोनों मासूम बेटियों के शवों को पास में ही दफन कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव परेवा अनूप निवासी ओमकार के तीन पुत्र थे। इनमें सबसे बड़ा प्रेमशंकर, दूसरा दीन दयाल और सबसे छोटा था पीतमराम था। तीनों अलग-अलग मकानों में रहते थे। पीतमराम भी पत्नी व दो बेटियों के साथ अलग रहते थे।
विज्ञापन


रविवार को बरखेड़ा के पास बाइक से आते समय पीतमराम गड्ढे में बाइक को फंसने से बचाने की कोशिश में ट्रक की चपेट में आ गया था। हादसे में पति-पत्नी व दोनों मासूम बच्चियों की मौत हो गई थी। घटना का पता चलते ही पूरा परिवार स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराने के बाद जब चारों शव गांव पहुंचे तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीतमराम के बूढ़े पिता ओमकार और मां निर्मला देवी जवान पुत्र, पुत्र वधू और नातिनों के शव देख सुध-बुध खो बैठे। भीड़ में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सोमवार को पति-पत्नी और दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed