{"_id":"613d103a8ebc3ea75c654d06","slug":"fun-zone-pilibhit-news-bly4593020186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती उद्गम पर फन जोन का भी आनंद लेंगे पर्यटक, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती उद्गम पर फन जोन का भी आनंद लेंगे पर्यटक, तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गोमती उद्गम स्थल पर आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए नए प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए उद्गम क्षेत्र पर फन जोन स्थापित करने की तैयारी है। बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले को लगाने के साथ ही जरूरी सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने फन जोन से संबंधित कार्य योजना बनाकर डीएम को भेजी। डीएम की अनुमति भी मिल गई है। एसडीएम ने जल्द ही कार्य शुरू कराए जाने की बात कही है।
लखनऊ की शान गोमती नदी का उद्गम स्थल पीलीभीत में है। उद्गम स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पहले चल रहे प्रयास को नई गति मिलेगी। गोमती उद्गम स्थल की रौनक को बढ़ाने के लिए डीएम पुलकित खरे ने संज्ञान लिया है। इसके बाद कलीनगर के एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को नए कार्य कराने के निर्देश दिए गए। मंथन करने के बाद एसडीएम ने गोमती उद्गम स्थल के क्षेत्र में पर्यटकों के आनंद को बढ़ाने के लिए फन जोन स्थापित करने का निर्णय लिया।
इसके लिए नियमानुसार ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। फन जोन से संबंधित कार्य योजना बनाकर डीएम के संज्ञान में भेजी गई। डीएम की ओर से कार्य योजना को हरी झंडी दे दी गई है। इसके बाद से एसडीएम ने गोमती उद्गम स्थल ंपहुंचकर फन जोन स्थापित करने के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने बताया कि गोमती उद्गम स्थल पर आने वाले पर्यटकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए कार्य शुरू कराए जा रहे हैं। पूरनपुर माधोटांडा मार्ग पर स्थित गोमती गेट का जीर्णोद्धार करने के साथ गोमती मार्ग को बनाने के भी प्रयास जारी है। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा एक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया जाएगा। विभिन्न कार्योें के लिए वास्तुविदों से भी संपर्क किया जा रहा है। ताकि गोमती का उद् गम स्थल नए कलेवर में नजर आए।