{"_id":"9ba7fd33e7d289348202b8cd69f223a3","slug":"from-23-state-employees-will-be-on-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मी 23 से करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मी 23 से करेंगे आंदोलन
पीलीभीत।
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्रा के नेतृत्व में हुए अधिवेशन में कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रांतीय महामंत्री ने बताया कि कई बार ज्ञापन देनेे के बाद भी समस्याओं का निस्तारण न होने पर अब 23 फरवरी से प्रदेश व्यापारी आंदोलन किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा प्रांतीय स्तर पर तैयार कर ली गई है। अधिवेशन के दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. पीके सिंह व तापस कुमार मिश्रा की देखरेख में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें अरविंद कुमार सक्सेना अध्यक्ष, महेंद्र पाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश कुमार जिला मंत्री और अशोक कुमार को संप्रेक्षक चुना गया। प्रदेश महामंत्री सहित सभी कर्मचारियों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने विभिन्न आंदोलनों को गति देने के लिए शहनबाज आलम को संघर्ष समिति का चेयरमैन घोषित किया। इस मौके पर इंजीनियर पवन कुमार, अरविंद सिंह, कार्की, इंद्रपाल सिंह, सदाकत उल्ला खां, अनिल कुमार मिश्रा, धर्मपाल, अंगनलाल, नैनसुख गंगवार, हरीश चंद्र, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, अजय पाल शर्मा, महेंद्र पाल वर्मा, अनुपम चौधरी, मनोज शंखधार, एए खान, पीपी सिंह, कपिल देव, बाबूराम मिश्रा, राजेंद्र पाल सिंह सहित कई लोग थे
विज्ञापन