फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Friendship was made by changing the name, relations were made by giving false promise of marriage

Pilibhit News: नाम बदलकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

Sun, 05 Jan 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 05 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Friendship was made by changing the name, relations were made by giving false promise of marriage
पीलीभीत। नाम बदलकर युवती से नजदीकी बढ़ाने के बाद आरोपी नजम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में धर्मांतरण कराने के बाद शादी करने की बात कहने लगा। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री का जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कच्ची हवेली निवासी नजम से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपना नाम विशाल बताया और शादी का झांसा दिया। आरोपी करीब दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

कुछ समय बाद पीड़िता को सच्चाई पता चली तो उसने आरोपी युवक के परिजनों से बात की। इस पर युवक के परिजनों ने धर्मांतरण कराने के बाद शादी का आश्वासन दिया। जानकारी होने पर जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed