{"_id":"6aec736fedd5ff5dfe0937b1","slug":"free-ration-distribution-will-begin-before-diwali-in-bareilly-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: दिवाली से पहले शुरू होगा राशन वितरण, 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त गेहूं-चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: दिवाली से पहले शुरू होगा राशन वितरण, 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त गेहूं-चावल
Thu, 05 Nov 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:57 PM IST
सार
जिले में नवंबर का निशुल्क राशन वितरण छह नवंबर शुक्रवार से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निशुल्क गेहूं और चावल मिलेगा।
विज्ञापन
निशुल्क राशन वितरण (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में नवंबर का निशुल्क राशन वितरण छह नवंबर शुक्रवार से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार राशन वितरण सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगा। दिवाली से पहले राशन वितरण से लाभार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति राशनकार्ड 21 किलोग्राम गेहूं और 14 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल मिलेगा। वितरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कार्डधारकों से राशनकार्ड में दर्ज परिवार के प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने की अपील की है।
विज्ञापन