फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fraudsters made the laborer a debtor of Rs 4.5 crore

Pilibhit News: जालसाजों ने मजदूर को बना दिया 4.5 करोड़ रुपये का बकायेदार

Sun, 18 Feb 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters made the laborer a debtor of Rs 4.5 crore
मजदूर के नाम फर्म बनाकर किया गया 25 करोड़ का टर्नओवर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा (पीलीभीत)। जालसाजों ने बरखेड़ा के जगीपुर-जैतपुर निवासी मजदूर को 4.5 करोड़ रुपये का बकायेदार बना दिया। मजदूर के नाम फर्म बनाकर करीब 25 कराेड़ रुपये का टर्नओवर कर लिया। वाणिज्यकर विभाग की टीम पहुंची तो मजदूर को इसका पता चला। बकायेदारी सुनकर मजदूर के होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है।

बरखेड़ा थाने में दी गई तहरीर में जगीपुर-जैतपुर निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि वह पेशे से मजदूर और भूमिहीन है। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह काम करने के लिए रुद्रपुर और नोयडा गया था। नौकरी का झांसा देकर एक अनजान व्यक्ति ने उसके सभी कागजात जमा करा लिए। शुक्रवार को वाणिज्यकर टीम (जीएसटी) गांव पहुंची और उसके नाम बनी फर्म से करीब 25 करोड़ रुपये के टर्नओवर की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि उस पर जीएसटी बकाया है। यह सुनकर रघुवीर के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके नाम फर्म बनाकर ठगी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। कहा कि किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। असिस्टेंट कमिश्नर संजय भटनागर ने बताया कि फर्म रघुवीर के नाम से ही है। कागज और फोटो भी लगा है। अगर किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है तो वह बरेली कार्यालय जाए और वहां जाकर अपनी समस्या बता दे। उधर, थाना पुलिस मामले को रुद्रपुर का बताकर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed