फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fraud

नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे, रिपोर्ट

Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
fraud
पूरनपुर। नगर पंचायत में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। नगर पंचायत में नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे युवकों को भगा दिया गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर तीन पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी रोहित कुमार ने बताया कि गोला गोकर्णनाथ की गन्ना मिल कॉलोनी के रहने वाले अखिलेश से उसकी जान पहचान थी। उसने कुशीनगर के अमेया निवासी ज्योति कुमार और अमर सिंह राठौर से मिलवाया। तीनों ने लखीमपुर खीरी की बरवर नगर पंचायत में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। तीन लोगों की नौकरी लगवाने पर तीन लाख रुपये की मांग की गई। इस पर उसने अपनी, अपने भाई और दोस्त की नौकरी लगवाने की बात की। इसके बाद 1.96 लाख रुपये नकद दे दिए। ठग उसके घर आकर रुपये ले गए। शेष रुपयों को खाते में जमा करना तय हुआ।
विज्ञापन

उसके बाद शेष रकम ज्योति कुमार के खाते में जमा कर दिए गए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। जब उसने नौकरी लगवाने का दबाव बनाया तो ठगों ने प्रतिक्षा इंटरप्राइजेज के पैड पर दो दिसंबर 2019 को उसे फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर थमा दिया। नियुक्ति पत्र लेकर जब तीनों नगर पंचायत बरवर पहुंचे तो वहां से तीनों को भगा दिया गया। ठगी का एहसास होने पर जब उसने रुपये वापस करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अखिलेश कुमार, ज्योति कुमार, अमर सिंह राठौर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed