फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fraud

मकान मालिक बनकर ग्राम प्रधान से ठगे 70 लाख रूपये, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 Jan 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
fraud
पूरनपुर। दिल्ली में मकान बिक्री का झांसा देकर दुधिया खुर्द के प्रधान चमन सिंह 70 लाख रूपये की ठगी कर ली गई। ठगी का एहसास होने पर जब प्रधान ने अपने रुपये वापस मांगे पर तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की ओर तहरीर मिलने पर नई दिल्ली के आनंद निकेतन आरके पुरम निवासी रविंद्र कुमार आहूजा के खिलाफ सात साल बाद बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि वह दिल्ली में मकान खरीदना चाहता था। दिल्ली के रहने वाले डीलर विनोद कुमार ने वहीं पर रविंद्र कुमार आहूजा से मिलवाया। उसने साहूत पटेल नगर में मकान बिक्री होने की जानकारी दी। इसके साथ ही मकान की उसे मूल रजिस्ट्री भी दिखाई। एक करोड़ 70 लाख में सौदा तय हो गया। 17 अगस्त 2012 को पूरनपुर आए दिल्ली के रविंद्र को 30 लाख रुपये और इसके बाद 15 अक्तूबर और नौ नवंबर 2012 को चालीस लाख रुपये दे दिए। जनवरी 2013 में दिल्ली के उप निबंधक कार्यालय में मकान की जानकारी की, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। वहां उसके नाम से कोई मकान नहीं दर्ज था। जब उसने अपने 70 लाख रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि ऐसा होते ही उससे गाली गलौज और दिल्ली आने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान चमन सिंह की ओर से रविंद्र कुमार आहूजा के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed