फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fraud of Rs 1.40 lakh in the name of land mortgage, threatened on protesting

Pilibhit News: जमीन गिरवी के नाम पर 1.40 लाख की ठगी, विरोध करने पर धमकाया

Sun, 10 Aug 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 10 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.40 lakh in the name of land mortgage, threatened on protesting
गजरौला। जमीन गिरवी रखने के नाम पर युवक से 1.40 लाख रुपये ठगने और रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर गजरौला थाने में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कला निवासी बालक राम ने कोर्ट के आदेश पर गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 मार्च 2025 को राजीव कॉलोनी निवासी राजेश कुमार, जीतू यादव, ग्राम जैतपुर निवासी कुंवरपाल और महेंद्र पाल उसके गांव आए थे। उन्होंने कहा कि राजेश अपनी पांच बीघा जमीन गिरवी रखना चाहता है। इसपर 17 मार्च को वह जमीन देखने गया और 18 मार्च को 1.40 लाख रुपये देकर लिखापढ़ी कर ली। आरोप है कि 19 मार्च को जब वह जमीन पर काम करने पहुंचा तो पता चला कि राजेश ने वह जमीन एक महिला को बेच दी है। इसपर उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed