फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four youths named for entering the house and assaulting

Pilibhit News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चार युवक नामजद

Fri, 25 Jul 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four youths named for entering the house and assaulting
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव खपरैल गौटिया में असलहों के साथ घर में घुसकर मारपीट के आरोप में एसपी के आदेश के बाद चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमले में दो बच्चे घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी पप्पू की पत्नी सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 22 जुलाई की सुबह 10 बजे वह सपरिवार घर में नाश्ता कर रहीं थीं। इसी दौरान गांव निवासी जीतू, लाल बहादुर, सूरज और मोरध्वज घर में असलहे लेकर घुस आए और गाली-गलौज की। आरोप है कि लाल बहादुर ने महिला पर तमंचा तान दिया। उनके बेटे शिवम और बेटी पूजा को लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर भीड़ एकत्र होने पर चारों भाग गए। आरोप है कि तहरीर देने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की इसलिए एसपी से न्याय की गुहार लगाई। अब कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed