फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   four year old girl died after bike hit by truck in Pilibhit

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, चार वर्षीय बच्ची की मौत, युवक और उसकी मां घायल

Tue, 02 May 2023 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 May 2023 05:56 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। दौलतपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बच्ची की मौत हो गई, जबकि युवक और उसकी मां घायल हो गई। 

विज्ञापन
four year old girl died after bike hit by truck in Pilibhit
रोते-बिलखते मृतक बच्ची के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा में दौलतपुर मार्ग पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में बाइक आने से उस पर सवार चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक और उसकी मां घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव फूटा कुआं निवासी सुमित अपनी मां रामवेटी, ढाई वर्षीय पुत्री अंशिका को साथ लेकर क्षेत्र के गांव प्रताप दाढ़ी स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। उनके साथ में घर के पड़ोस में रहने वाले राजेश कुमार की पुत्री अर्पणा उर्फ परी (4) भी थी। 

विज्ञापन

बाइक पर थे बच्चों समेत चार लोग 

शादी समारोह में शामिल होने के बाद सुमित बाइक से मंगलवार को बरखेड़ा पहुंचा। वहां पर मां और बच्चों के साथ खरीदारी की। इसके बाद बाइक पर चारों सवार होकर गांव की ओर रवाना होने के लिए बढ़े। इसी दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आकर गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अर्पणा की ट्रक से कुचलकर मौके पर मौत हो गई। जबकि सुमित और मां रामबेटी को गंभीर चोट आई। सुमित की बच्ची अंशिका बाल-बाल बच गई। घायलों को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया

बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई और परिजन को ढांढस बंधाया। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि परिजन के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed