फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five people including four workers from Pilibhit died in the accident

Pilibhit News: हादसे में पीलीभीत के चार मजदूरों समेत पांच की मौत

Fri, 02 Aug 2024 03:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Five people including four workers from Pilibhit died in the accident
पीलीभीत / खैर (अलीगढ़)। हरियाणा में मजदूरी कर एक महीने बाद ईको वैन से घर लौट रहे पूरनपुर के सेहरामऊ उत्तरी के चार मजदूरों और बरेली के चालक की मौत हो गई। बुधवार देर रात अलीगढ़-पलवल हाईवे पर खैर कस्बे में वैन की एक कंटेनर से भिड़ंत होने से यह हादसा हुआ। हादसे में खीरी का एक युवक और सेहरामऊ उत्तरी के चार लोग घायल हुए।
विज्ञापन




सेहरामऊ उत्तरी के रहने वाले नौ मजदूर जून में हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल में मजदूरी पर धान की रोपाई करने गए थे। रोपाई का काम खत्म होने के बाद उन्होंने घर लौटने के लिए वैन बुक की थी। फरीदाबाद से इन्हें बरेली के इज्जतनगर इलाके के मुड़िया अहमदनगर गांव निवासी चालक मोहम्मद हसन बुधवार देर शाम पीलीभीत के लिए लेकर चला।
विज्ञापन




रात करीब डेढ़ बजे खैर में गल्ला मंडी व बिजलीघर के सामने पहुंचने पर अलीगढ़ से टप्पल की ओर जा रहे कंटेनर से वैन की भिड़ंत हो गई। पुलिस का मानना है कि चालक को नींद की झपकी आई और वैन बेकाबू होकर दूसरी साइड पहुंचकर कंटेनर से टकरा गई। वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मजदूर विपिन (35) पुत्र जंगबहादुर, लालता प्रसाद (35) पुत्र चन्द्रका प्रसाद, अर्जुन (22) पुत्र बांकेलाल व हरिओम (25) पुत्र दीनदयाल और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य मजदूर रामू (40), विमलेश (25), रामकुमार (46), मुनीश (35) और खीरी के पलिया के गांव नगला निवासी अनंतराम (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------



आपस में हैं रिश्तेदार



हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए मजदूरों की आपस में रिश्तेदारी थी। विपिन और घायल रामकुमार आपस में चचेरे-तहेरे भाई थे। मृतक लालता प्रसाद और अर्जुन आपस में मौसेरे भाई थे। जबकि मुनीश और अर्जुन ममेरे-फुफेरे भाई थे। हरिओम की मार्च में दिल्ली में तो अर्जुन की तीन महीने पहले लखीमपुर खीरी के मझगईं गांव में शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed