फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four teams and 15 cameras are monitoring the situation, yet the lame tigress is still out of the department's grasp

Pilibhit News: चार टीमें और 15 कैमरों से निगरानी, फिर भी विभाग की पकड़ से दूर लंगड़ी बाघिन

Thu, 08 May 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four teams and 15 cameras are monitoring the situation, yet the lame tigress is still out of the department's grasp
पीलीभीत। पीटीआर की महोफ रेंज में लंगड़ाकर चलने वाली बाघिन चार दिन बीतने के बाद भी विभाग की पकड़ में नहीं आ सकी। रेस्क्यू करने की अनुमति मिलने के बाद चार टीमें और 15 कैमरों से निगरानी के बाद भी विभाग बाघिन को पकड़ने में सफल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि मंगलवार सुबह बाघिन की चहलकदमी देखे जाने के बाद सतर्कता बढ़ाई गई, लेकिन फिर उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल सकी। टीमें निगरानी में जुटी हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में बाघिन के लंगड़ाकर चलने का मामला सामने आने के बाद अफसरों की ओर से निगरानी शुरू की गई थी। पैर से कमजोर बाघिन के कमजोर दिखाई देने और पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा बिंदुओं का ध्यान रखते हुए उसको रेस्क्यू करने की अनुमति ली गई। इसके बाद विभाग की चार टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघिन को कैद करने के लिए पिंजरा लगाकर उसमें बकरी को बांधा गया। कहा गया कि बाघिन को पहले पिंजरे में कैद करने पर जोर दिया जाएगा। दो दिन बाद मंगलवार सुबह बाघिन की चहलकदमी दिखाई दी।
इसके बाद निगरानी में जुटी टीमें अलर्ट हुई थी। बाघिन को रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन बाद में बाघिन की चहलकदमी दिखाई न देने से विभाग के प्रयास सफल नहीं हो सके। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि बाघिन की निगरानी जारी है। मंगलवार को एक बार उसकी चहलकदमी दिखाई दी थी। इसके बाद प्रयास तेज कर दिए गए थे, लेकिन बाद में लोकेशन नहीं मिल सकी। क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है।

बाघिन को लालच देने के लिए उसमें बकरी को बांधा गया। रात में बाघिन पिंजरे के करीब नहीं पहुंची। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोकेशन ट्रेस होने के बाद बाघिन को रेस्क्यू करने पर अमल किया जाएगा। विभागीय टीम उसको पकड़ने में सफल नहीं हो पा रही है। चार टीमों के अलावा 15 कैमरे लगाकर निगरानी के बावजूद बाघिन विभागीय पकड़ से दूर है।
अफसरों का कहना है कि मंगलवार को बाघिन की चहलकदमी के बाद सतर्कता बढ़ाई गई थी, लेकिन फिर उसकी कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed