{"_id":"65b957f5f3ad4035800496a4","slug":"four-secretaries-of-puranpur-embezzled-rs-1082-lakh-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111370-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर के चार सचिवों ने किया 10.82 लाख रुपये का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर के चार सचिवों ने किया 10.82 लाख रुपये का गबन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक ही व्यक्ति को अलग-अलग चरणों में लाखों रुपये का भुगतान कर सचिवों ने 10,82,176 रुपये का गबन कर लिया। मामले का खुलासा होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने चार सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तय समय में जवाब न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
जिले की ग्राम पंचायताें में सचिवों द्वारा स्ट्रीट लाइट घोटाले का मामला अभी थम नहीं सका था कि अब चार सचिवों पर विकास कार्यों के लिए पांचवें और 15 वें वित्त से आई धनराशि का गबन करने का मामला सामने आया है। इसमें पूरनपुर ब्लॉक के चारों सचिवों ने कूटरचित ढंग से चहेतों के नाम कई बार में लाखों रुपये का भुगतान कर दिया।
यही नहीं एक सचिव ने तो सरकारी कर्मचारी बताते हुए एक व्यक्ति को भुगतान कर दिया। अन्य तीन ने एक ही व्यक्ति और उसके साथी के नाम लाखों रुपये का भुगतान किया। मामला खुलने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने चारों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों में साक्ष्यों के साथ पेश होने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि तय समय में न आने और जवाब दाखिल न करने पर गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
00
इन सचिवों पर है गबन का आरोप
सचिव ओमप्रकाश पर 2,92,460 रुपये, मोहम्मद रिजवान पर 5,60,910 रुपये, विजय कुमार पासवान पर 1,55,500 रुपये व रामकिशोर पर 73,306 रुपये के गबन का आरोप है।
00
चारों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सात दिनों में जवाब न आने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सभी ने सरकारी धनराशि का कूटरचित से गबन किया है।
- सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी

शामली आम बजट से सम्बधित परचर्चा फोटो व्यपारी नेता घनश्यामदास गर्ग