फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four people were duped of Rs 12 lakh on the pretext of getting them a job in Malaysia

Pilibhit News: मलयेशिया में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लोगों से 12 लाख ठगे

Sun, 22 Sep 2024 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Four people were duped of Rs 12 lakh on the pretext of getting them a job in Malaysia
पूरनपुर। मलयेशिया भेजकर नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों को झांसा देकर तीन-तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। बगैर वीजा युवकों को जयपुर से थाईलैंंड भेज दिया गया। बाद में चारों को जंगल के रास्ते मलयेशिया ले जाया गया। नौकरी न लगने पर पीड़ित जान बचाकर बमुश्किल घर आ सके। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अलग-अलग चार रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन


गांव कंजाखेड़ा निवासी ओमकार की पत्नी सोमवती ने बताया कि गांव निवासी अवधेश, उसके भाई अखिलेश और पिता गेंदनलाल ने मार्च 2023 में उसको विदेश में नौकरी लगवाने की जानकारी दी। उसके पुत्र दिनेश को मलयेशिया भेजकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ले लिए। सात अप्रैल 2023 को उसके पुत्र दिनेश को बगैर वीजा जयपुर से थाईलैंड भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में अवधेश और अखिलेश उसके पुत्र को जंगल के रास्ते मलयेशिया ले गए। मगर मलयेशिया में न तो पुत्र की नौकरी लगवाई गई और न ही वीजा दिया गया। बमुश्किल जान बचाकर उसका पुत्र घर लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर दिनेश की पिटाई की और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा गांव निवासी राजीव सिंह, सूरज कुमार, आशाराम ने भी इसी तर्ज पर पिता-पुत्रों पर तीन-तीन लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों मामलों में आरोपियों अखिलेश, अवधेश और गेंदनलाल के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed