फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four people injured after falling into drain

Pilibhit News: नाले में गिरकर चार लोग घायल

Sun, 10 Dec 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four people injured after falling into drain
नाले में गिरे ई-रिकशे को निकालते लोग । संवाद
गड्ढे से बचने के चक्कर में नाले में पलटा ई-रिक्शा
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के गैस चौराहे से यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बर्फ फैक्टरी के पास पुलिया पर गड्ढे से बचने की कोशिश में एक ईरिक्शा नाले में गिर गया। जिससे उसमें बैठे मुरादाबाद के दंपती, उनकी बच्ची और ईरिक्शा चालक नाले में गिर गए। गनीमत रही कि राहगीरों ने तत्काल उन्हें निकाल लिया, उनको मामूली चोटें आईं। बाद में जेसीबी से ईरिक्शा भी निकाला गया।
मुरादाबाद के रहने वाले आशू पाल शहर के मोहल्ला देशनगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उनके साथ पत्नी रूपा और पांच वर्ष की बेटी संजना भी थे। वह दोपहर लगभग एक बजे बस से नौगवां चौराहे पर पहुंचे। यहां से ईरिक्शा से मोहल्ला देशनगर स्थित रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले।
विज्ञापन

ईरिक्शा रुपपुर कृपा गांव निवासी ओमवीर चला रहा था। गैस चौराहे से जैसे ही वह यशवंतरी मार्ग पर थोड़ा आगे बर्फ फैक्टरी के निकट पुलिया पर पहुंचा। इसी दौरान सामने से कार आ गई। पुलिया पर आगे गड्ढा होने पर उससे बचने की कोशिश में ईरिक्शा नाले में पलट गया। जिससे ईरिक्शा पर बैठे दंपती, उनकी पांच वर्ष की बेटी और रिक्शा चालक नाले में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरिक्शा गिरते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और नाले में गिरे लोगों को बाहर निकला। यही नहीं आसपास के लोगों ने दंपती व बच्चे को अपना बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए भी दिया। इसके बाद नगर पालिका से पहुंची जेसीबी मशीन ईरिक्शा नाले से निकाला गया। सूचना मिलते ही आशू के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

-
जर्जर सड़क बन रही हादसे का कारण
मौके पर मौजूद दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से गैस चौराहे से लाल रोड को जाने वाले तिराहे तक सड़क पूरी तरह से जर्जर है। जिससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही एक निजी स्कूल की छात्रा भी नाले में साइकिल समेत गिर गई थी।
-
पुलिया पर नहीं है रेलिंग
जहां पर हादसा हुआ वहां पुलिया है, जिसके इर्द-गिर्द रेलिंग नहीं है। दुकानदार अकरम ने बताया कि ऐसे में यहां रात में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed