{"_id":"686978f6d03f2304c80507ae","slug":"four-lakh-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-sending-to-kazakhstan-given-fake-visa-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139151-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कजाकिस्तान भेजने का झांसा देकर चार लाख ठगे, थमा दिया फर्जी वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कजाकिस्तान भेजने का झांसा देकर चार लाख ठगे, थमा दिया फर्जी वीजा
Sun, 06 Jul 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। कजाकिस्तान भिजवाने का झांसा देकर गांव रुरिया ताल्लुके गजरौला निवासी जितेंद्र कुमार से चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर फर्जी वीजा के चलते उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आइलेट संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जितेंद्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि एक साल पहले पलिया के पटिहन रोड के आइलेट शिवम टेकनिकल ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर संचालक सुखदेव सिंह और बृज मोहन गुप्ता ने उसे कजाकिस्तान भिजवाने के नाम पर नकद और ऑनलाइन चार लाख रुपये लिए। कुछ दिन बाद उसे कजाकिस्तान का फर्जी वीजा थमा दिया गया। वीजा लेकर चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर वीजा फर्जी होने पर उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर आइलेट संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।