फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four km of road was constructed during rain

Pilibhit News: बारिश में करा दिया चार किमी मार्ग का निर्माण

Sun, 07 Jul 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Four km of road was constructed during rain
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता।संवाद
पीलीभीत। बारिश के बावजूद चार किमी सड़क का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए भाकियू नेताओं ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग पर जहां काम हुआ वहां सड़क उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग के नवीनीकरण को लेकर पिछले दिनों कार्य शुरू किया गया। कार्य शुरू होते ही मानसून भी सक्रिय हो गया, लेकिन ठेकेदार रुक-रुक कार्य कराता रहा। आरोप है कि खारजा पुल से लेकर नवदिया गांव तक करीब चार किलोमीटर दायरे में कार्य कराया गया। बारिश के बीच कार्य कराने का क्षेत्रीय भाकियू नेताओं ने विरोध भी किया पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी और अन्न दाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने क्षेत्रीय लोगों के साथ कलीनगर तहसील पहुंचकर ज्ञापन दिया। जिसमें मार्ग निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पवनदीप सिंह, अमरीक सिंह, प्रदीप सिंह, बलजीत सिंह, जमुना प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, शिवकुमार, सरबजीत सिंह आदि शामिल रहे।



--बारिश के दौरान काम को बंद करा दिया गया है। यदि ठेकेदार काम करा रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता लोनिवि

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता।संवाद

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed