फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four beds were arranged at Ayushman Mandir, patients were also admitted to Bisalpur CHC.

Pilibhit News: आयुष्मान मंदिर में की चार बेड की व्यवस्था, बीसलपुर सीएचसी में भी भर्ती किए गए मरीज

Sat, 11 Oct 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four beds were arranged at Ayushman Mandir, patients were also admitted to Bisalpur CHC.
बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर में चल रहा  सफाई अभियान। स्रोत ग्रामीण
बीसलपुर। रसिया खानपुर गांव में डेंगू के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बीसलपुर सीएचसी में आपात व्यवस्था लागू करते हुए मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। शनिवार शाम तक 25 मरीजों को सीएचसी में भर्ती किया गया। विभाग ने गांव में स्थित आयुष्मान मंदिर में भी चार बेड की व्यवस्था की है ताकि गंभीर मरीजों का समय पर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ‘सीएचसी में बेड खाली, निजी क्लीनिक की बेंच पर दो-दो मरीज’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने तत्काल इस लापरवाही का संज्ञान लिया। उच्चाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवागत अधीक्षक डॉ. आलमगीर से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सीएचसी में मरीजों की भर्ती होने की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्देश मिलते ही मरीजों के भर्ती करने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई। शनिवार को पहले दिन देर शाम तक वार्ड में 25 मरीज भर्ती किए गए। जिनमें गांव रसिया खानपुर के अधिक मरीज रहे। इसके साथ ही गांव के आरोग्य मंदिर में भी चार बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि वार्ड में मानक के अनुसार सभी सुविधाएं सुनिश्चित कर दी गईं हैं। वार्ड पर निगरानी रखने के लिए एक डॉक्टर की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव रसिया खानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर के डॉ. उदित यादव और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया के डॉ. चिराग अरोड़ा की ड्यूटी लगाई गई है। राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के डॉ. अरविंद गंगवार भी गांव रसिया खानपुर में लगातार शिविर कर रहे हैं।




रसिया खानपुर में सफाई के लिए लगाए 50 कर्मचारी
बीसलपुर। बुखार ग्रस्त गांव रसिया खानपुर में 15 अक्टूबर तक सफाई कार्य पूर्ण हो जाएगा। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हरीश भारती ने बताया कि गांव में विशेष सफाई अभियान चल रहा है। जिसमें 50 से अधिक सफाई कर्मी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी बीच दो सफाई कर्मी स्थाई रूप से गांव में तैनात कर दिए जाएंगे। संवाद

बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर में चल रहा  सफाई अभियान। स्रोत ग्रामीण

बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर में चल रहा  सफाई अभियान। स्रोत ग्रामीण

बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर में चल रहा  सफाई अभियान। स्रोत ग्रामीण

बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर में चल रहा  सफाई अभियान। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed