{"_id":"69c05073e95bf7ad950036f9","slug":"four-arrested-for-two-bike-robbery-incidents-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-155956-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक लूट की दो वारदातों को अंजाम देने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक लूट की दो वारदातों को अंजाम देने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किए बाइक लूट के आरोपी। संवाद
- फोटो : मधवाजलालपुर गांव के हेमंत मौर्या अपने घर में आलू सहेजते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र में फरवरी में दो दिन के अंदर हुई दो बाइक लूट की वारदात का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। गैंग में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से लूटी गई दोनों बाइक, असलहा, कूटरचित नंबर प्लेट व एक कार भी बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइन में सीओ सदर नताशा गोयल ने घटनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरी बदी निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को रास्ते में रोककर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की थी। इससे वह घायल हो गए थे। इसके अलावा 22 फरवरी को जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कुकरीखेड़ा निवासी रवि कुमार ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर उनकी बाइक लूट ली। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले थे।
रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सरौरी निवासी संजीव वर्मा, सूरज, धर्मेंद्र व जहानाबाद कस्बा के मोहल्ला कच्ची हवेली निवासी नदीम शामिल थे। आरोपियों में संजीव व सूरज के पास से एक-एक तमंचा, धमेंद्र के पास एक चाकू, लूटी गई दोनों बाइकों के अलावा एक कूटरचित नंबर की कार बरामद की गई।
विज्ञापन
ये आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
सीओ सदर ने बताया कि वारदातों को अंजाम देने के पीछे बरेली के भोजीपुरा के ग्राम जटऊ पट्टी निवासी आरोपी विष्णु, जहानाबाद के बड़े उर्फ डोरीलाल के भी हाथ थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सूनसान रास्ते पर लोगों को बनाते थे निशाना
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह आपस में मिलकर सुनसान हाईवे आदि के रास्तों पर अकेले जा रहे व्यक्तियों को चिह्नित कर उनका पीछा करते और अवैध शस्त्रों के बल पर डरा धमका कर व मारपीट कर लूट को अंजाम देते थे। लूटी गई बाइकों की पहचान छिपाने के लिए उनके पुर्जे को अलग-अलग कर देते थे। आरोपी नदीम को बेच दिया करते थे। इसके बाद कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर वाहनों का प्रयोग करते थे। आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास है। संवाद
--
पूर्व चेयरमैन के भतीजे की कबाड़ की दुकान पर बेची थी बाइक
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बाइक को लूटने के बाद उसके पार्ट्स को अलग-अलग किया और उसके कस्बे के कच्ची हवेली स्थित कबाड़ की दुकान पर बेची थी। कवाड़ी नदीम पूर्व चेयरमैन का भतीजा है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है।