फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four acres of sugarcane crop of three farmers got submerged in the river

Pilibhit News: तीन किसानों की चार एकड़ गन्ने की फसल नदी में समाई

Mon, 19 Aug 2024 04:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Four acres of sugarcane crop of three farmers got submerged in the river
पूरनपुर क्षेत्र की ध्रुव कॉलोनी के समीप कटान करती शारदा नदी।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी से रविवार को सुबह भू-कटान की गति धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद इसने फिर तेजी पकड़ ली। इस दौरान ध्रुव कॉलोनी के तीन किसानों की चार एकड़ जमीन पर लहलहा रही गन्ने की फसल नदी में समा गई। नदी अब ध्रुव कॉलोनी से महज 25 मीटर दूर रह गई है। इधर भू-कटान के विरोध में गांव खिरकिया बरगदिया में ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को नदी का जलस्तर सुबह काफी कम होने से दोपहर तक भूकटान धीमा रहा। मगर दोपहर बाद इसने फिर तेजी पकड़ ली। इस दौरान आमीन की दो एकड़, शंभू और उसके भाइयों की एक एकड़, कश्मीर सिंह की एक एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई।
विज्ञापन

इधर, खिरकिया बरगदिया के कटान और बाढ़ पीड़ितों ने मंदिर के समीप एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को पत्र भेजकर कटान पीड़ितों की जमीन का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने, यहां रहने वाले ग्रामीणों को ग्राम पंचायत ढक्काचांट में बसाने, बाढ़ और कटान से क्षेत्र को बचाने के लिए तटबंध बनवाने, कर्ज वसूली पर रोक लगाने और फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में प्रधान फूलमती देवी, राजकुमार, रामसुख, कंधई, रामप्यारी, अजीत सिंह, राजमंगल, अलाउद्दीन, रामसूरत, बसंत आदि शामिल रहे। प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि रविवार को बूंदाबांदी के चलते कटान रोकने के लिए नदी किनारे पेड़ की टहनियों को डालने का काम नहीं हो सका।

पूरनपुर क्षेत्र की ध्रुव कॉलोनी के समीप कटान करती शारदा नदी।स्रोत:ग्रामीण

पूरनपुर क्षेत्र की ध्रुव कॉलोनी के समीप कटान करती शारदा नदी।स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed