फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four accused of killing cows arrested, sent to jail

Pilibhit News: गोवंश की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 06 Sep 2024 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Four accused of killing cows arrested, sent to jail
बिलसंडा (पीलीभीत)। कंपोजिट विद्यालय में गोवंश की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की बाइक और असलहा के अलावा अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव नाद स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार सुबह आरोपियों ने गोवंश की हत्या की थी। मामले में प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी हत्या करने के लिए चार पशुओं को ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव तालगांव निवासी छोटू उर्फ शादान, बंडा थाने के गांव भामी निवासी आलम, गांव ररुआ निवासी अब्दुल हमीद व बिलसंडा के गांव ओड़ाझार निवासी आरिफ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने स्कूल में पशुओं की हत्या कर मांस बिक्री करने की बात स्वीकार की। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से चोरी की गई बाइक और तमंचे के अलावा दो कारतूस बरामद किए गए। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed