फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Found the body of missing grocer

लापता किराना व्यापारी का शव मिला

Wed, 21 Sep 2016 11:47 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार शाम से लापता किराना व्यापारी का बुधवार सुबह माला कॉलोनी से सटे चकरोड़ पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान और गर्दन में पैंट बंधी होने से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। व्यापारी के बेटे से नामजद तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के मुढैलाखुर्द गांव निवासी 45 वर्षीय सेवाराम की गांव में किराने की दुकान है। मंगलवार शाम चार बजे सेवाराम साइकिल से घर से निकले थे। उनको कुढ़ियारते गांव का रामऔतार बुलाकर ले गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं लगा था। देर शाम तक वापस न आने पर घरवालों ने उन्हें तलाशा भी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह माला कॉलोनी से सटे चकरोड़ पर उनका शव पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। उनकी पैंट भी गले में बंधी हुई थी। आसपास जमीन और झाड़ियों पर खून के छींटे थे। लाश के पास ही लकड़ी पड़ी थी। सेवाराम की साइकिल भी पास में ही खड़ी मिली।
विज्ञापन

 गांव के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिवार और गांव के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। सेवाराम के बेटे राजेंद्र ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी। हालांकि हत्या की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लिए तीन संदिग्ध 
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की बात कह रही है। परिवार वालों की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने नामजद किए गए एक युवक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 
- विवेक त्रिवेदी, एसओ गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed