फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former Prime Minister Chandra Shekhar Recalls the sapaiyom

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर  को सपाइयों ने किया याद

Fri, 08 Jul 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 08 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chandra Shekhar Recalls the sapaiyom
श्रद्धांजल‌ि - फोटो : pilibhit, beureu
समाजवादी चिंतक और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की नौवीं पुण्यतिथि पर सपाइयों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शहर के नकटादाना चौराहा के समीप स्थित जिला कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद, राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव समेत कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व स्वयं में अद्भुत और चमत्कारी था। उन्होंने समाजवादी आंदोलन और व्यवस्था की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उनका चिंतन देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था में अनुकरणीय है। हाजी रियाज अहमद ने पूर्व प्रधानमंत्री का संस्मरण सुनाते हुए उन्हें समाजवादी चिंतन का धनी व प्ररेणास्रोत की संज्ञा दी। हेमराज वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने का आहवान किया। इस मौके पर इम्तियाज अल्वी, अमित पाठक,  डॉ. राममूर्ति गंगवार, मोहन सिंह, सुखलाल सागर, अकबर अहमद, लक्ष्मी सक्सेना, गीता गुप्ता, मनोज तोमर, अवतार सिंह, दिनेश यादव, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फ्रंटल संगठनों व प्रकोष्ठों की हुई समीक्षा
सपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने सछास, सयुस, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, अधिवक्ता सभा, व्यापार सभा, महिला सभा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की समीक्षा की। साथ ही फ्रंटल जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों को 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। वहीं निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाने को निर्देशित किया। इस मौके पर अमर सिंह, शिवम कश्यप, लक्ष्मी सक्सेना, वीरेंद्रपाल शर्मा, रामप्रताप गंगवार आदि जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। यहां साईं गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई गई। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए। विचार गोष्ठी हुई, जिसमें पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, सपा नगराध्यक्ष महेश आजाद, कालेज प्रबंधक रजत सक्सेना, सुनील सक्सेना, महेश आजाद, रजत सक्सेना, अजयपाल गंगवार, विशंबर दयाल, डॉ. उदलराम मीत, संजय कुमार, रजनीश सक्सेना, राकेश सक्सेना, राजविमल लोधी, सुरेंद्र गुप्ता, साजिद खां, प्रज्ञा वर्मा,अंशिका सक्सेना, अर्शीखान, निलोफर, आरती, कमलजीत कौर, तौफीक अहमद आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed