{"_id":"58839f8d4f1c1b701beffc96","slug":"form-filled-by-the-rld-prvktannd","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्तानंद ने भरा रालोद से पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्तानंद ने भरा रालोद से पर्चा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रवक्तानंद ने भरा रालोद से पर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पहला नामांकन भाजपा के बागी उम्मीदवार स्वामी प्रवक्तानंद ने कराया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के करीबी प्रवक्तानंद ने रालोद के टिकट पर बरखेड़ा सीट के लिए पर्चा भरा। उनके नामांकन के दौरान मेनका गांधी के प्रतिनिधि के अलावा कई समर्थकों की मौजूदगी चर्चा की विषय बनी रही।
रालोद के प्रदेश महासचिव मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रवक्तानंद ने एसडीएम सदर के कोर्ट में आरओ जेपी चौहान के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने जयसंतरी मंदिर के प्रांगण में सैकड़ों समर्थकों को संबोधित करते हुए रालोद से चुनाव लड़ने का एलान किया। स्वामी प्रवक्तानंद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के करीबी माने जाते हैं। इसी के चलते उन्होंने बरखेड़ा से भाजपा के टिकट पर दावा ठोका था लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो बगावत कर बैठे। जयसतंरी मंदिर प्रांगण से कलेक्ट्रेट तक उनके मजमे में मेनका गांधी के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह टोनी और टीटू चौहान के साथ कई अन्य समर्थक भी मौजूद रहे। उधर, शनिवार को बीसलपुर से निर्वतमान विधायक रामसरन वर्मा समेत 12 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदे।
12वीं पास स्वामी के पास 2.80 लाख की संपत्ति
2012 में भाजपा से चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर रहे स्वामी प्रवक्तानंद 12वीं पास हैं। नामांकन के साथ दाखिल संपत्ति के ब्योरे के मुताबिक उनके पास मात्र 2.80 लाख की संपत्ति हैं जिसमें 1.5 लाख कीमत की एक आल्टो कार, 1.04 लाख का 50 ग्राम सोना और 25 हजार रुपये नकद हैं। इसके अलावा बैंक खाते में मात्र 10 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
मेनका से नहीं पार्टी से नाराजगी
नामांकन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा प्रत्याशी का चयन में हाईकमान को गुमराह कर धनबल का प्रयोग किया गया है। अब उनका भाजपा या उसके मंत्री और पदाधिकारियों से कोई वास्ता नहीं है। मेनका गांधी से व्यक्तिगत जुड़ाव है। उनसे कोई नाराजगी नहीं है।