फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest workers claim tigress to go to forest based on footprints

पगचिह्नों के आधार पर वनकर्मियों का बाघिन के जंगल में जाने का दावा

Sat, 05 Dec 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Forest workers claim tigress to go to forest based on footprints
माधोटांडा। जंगल से बाहर निकलकर आबादी के किनारे पांच दिन से डेरा जमाए बाघिन के जंगल की ओर जाने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को निगरानी में जुटे वन कर्मियों ने जंगल से चार सौ मीटर दूरी तक बाघिन के पैरों के निशान ट्रेस किए। बाघिन के जंगल में चले जाने के बाद वनकर्मियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल से बाहर पांच दिन पूर्व एक बाघिन कस्बे की आबादी के किनारे पहुंच गई थी। यहां दो मवेशियों को निवाला बनाने के बाद बाघिन ने क्षेत्र में ही डेरा जमा लिया था। खास बात यह थी कि बाघिन दिन में गन्ने के खेत से बाहर बैठी रहती थी। बढ़ती सक्रियता को देखते हुए विभागीय अफसरों ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए थे। टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी प्रभाग की संयुक्त टीम निगरानी में जुट गई थी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से कैमरे भी लगाए गए। उधर, बृहस्पतिवार को बाघिन की मौजूदगी क्षेत्र में नहीं दिखी। वन कर्मियों ने पैरों के निशान ट्रेस किए तो उसके खारजा नहर की ओर जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को वन कर्मियों ने पैरों के निशान ट्रेस किए तो बाघिन के जंगल की ओर जाने की बात साफ हुई। निगरानी में जुटे वनकर्मियों ने जंगल से चार सौ मीटर पहले तक बाघिन के पैरों के निशान ट्रेस किए हैं। वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि जंगल से चार सौ मीटर पहले तक बाघिन के पैरों के निशान ट्रेस किए गए हैं। इससे उसके जंगल की ओर जाने की बात साफ हो रही है। अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। हालांकि अभी क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed