{"_id":"584ed7fa4f1c1b5b7a649b74","slug":"forest-department-took-two-and-a-half-hours-to-reach-four-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किमी पहुंचने में वन विभाग को लगे ढाई घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार किमी पहुंचने में वन विभाग को लगे ढाई घंटे
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
मचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डगा के किसान पर बाघिन के हमले की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी लेकिन माधोटांडा थाने के पीछे स्थित रेंज कार्यालय से वन विभाग की टीम को पहुंचने में ढाई घंटे से अधिक का समय लगा। इससे नाराज ग्रामीणों ने टीम को दौड़ा लिया और हत्थे चढ़े वाचर की पिटाई कर दी। बाद में वन विभाग के अधिकारी एसडीएम व पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
बाघिन ने जिस स्थान पर अहमद खान पर हमला किया वह हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर बाइफरकेशन मार्ग पर है जबकि बराही रेंज का कार्यालय माधोटांडा कस्बे के निकट थाने के पीछे बना हुआ है। दोनों के बीच की दूसरी अधिकतम चार किलोमीटर है। अहमद खान की हमले की मौत के तुरंत बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन से वन विभाग को दी लेकिन बराही रेंजर अनिल शाह, वनदरोगा दिग्विजय सिंह व वाचर राधेश्याम करीब ढाई घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंचे। बाघिन के हमले में किसान की मौत और टीम के देरी से आने के कारण भीड़ भड़क गई और टीम को दौड़ लिया। इस बीच वाचर राधेश्याम भीड़ के हत्थे चढ़ गया जिसकी लोगों ने पिटाई लगा दी। वन विभाग की टीम के साथ मारपीट की सूचना पर जिला मुख्यालय से पहुंच रहे वन विभाग के अधिकारी भी घटना स्थल न पहुंचकर पहले थाने पहुंचे और बाद में एसडीएम के आने पर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।