{"_id":"6647d2b22999677ff40f9d94","slug":"forest-department-dug-a-ditch-on-farmers-land-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116500-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वन विभाग ने किसानों की जमीन पर खोद दी खाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वन विभाग ने किसानों की जमीन पर खोद दी खाई
विज्ञापन
पूरनपुर। संयुक्त सीमांकन के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने किसानों की जमीन की ओर बढ़ाकर खाई खोदवा दी। इस पर किसानों की शिकायत पर शुक्रवार को दोबारा संयुक्त सीमांकन हुआ।
घुंघचाई थाना क्षेत्र में खुटार रेंज का जंगल है। गांव मंडनपुर खुर्द में वन विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ महीने पहले संयुक्त सीमांकन कराया गया था। सीमांकन के बाद वन विभाग की जमीन को चिह्नित कर दिया गया। मगर वन विभाग की ओर से कई किसानों की जमीन पर खाई खोद दी गई।
इसके विरोध में कई बार किसानों ने दोबारा संयुक्त सीमांकन की मांग की। शुक्रवार को नायब तहसीलदार अभिषेेक त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और वन विभाग के सर्वेयर की मौजूदगी में दोबारा सीमांकन कराया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच में पाया गया कि पूर्व में सीमांकन कर चिह्नित की गई जमीन से किसानों की जमीन की ओर बढ़ाकर खाई खोदी गई थी। नायब तहसीलदार ने बताया कि कर्मचारियों को सीमाकंन के अनुसार ही जमीन पर खाई खोदने को कहा गया है।