{"_id":"67bcba2cc4bacac5b50f5337","slug":"foreign-fraud-250-complaints-report-of-88-will-be-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131350-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश का झांसा : 250 शिकायतें, 88 की रिपोर्ट होगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश का झांसा : 250 शिकायतें, 88 की रिपोर्ट होगी दर्ज
Mon, 24 Feb 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली में जनसुनवाई शिविर में पहुंचे पीड़ित।संवाद
पूरनपुर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुए लोगों की सहूलियत के लिए पूरनपुर कोतवाली में जनसुनवाई शिविर लगा। इस दौरान करीब 250 शिकायतें आईं। इनमें एसपी ने 88 के करीब मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
शिकायत करने वालों में आसपास के जिलों के अलावा चंडीगढ़ और पंजाब के लोग भी थे। वहीं, धोखाधड़ी करने के आरोपियों की संपत्ति की जांच भी शुरू कराई जा रही है।
सोमवार की सुबह कोतवाली में शिविर शुरू होने से पहले ही शिकायतकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। शिविर में पहुंचने वाले पीड़ितों के बैठने की व्यवस्था की गई। पंजीकरण, जांच, सुनवाई आदि कई काउंटर लगाए गए। कोतवाल के अलावा इंस्पेक्टर क्राइम, माधोटांडा, बीसलपुर कोतवाल, एसओजी प्रभारी ने शिविर मेंं पहुंचे शिकायतकर्ताओं के नाम-पते नोट किए।
विज्ञापन
इसके बाद एक-एक पीड़ित को अनाउंस कर बुलाकर एसपी के पास भेजा गया। उन्होंने इनकी समस्या सुनी। शिविर में दोपहर दो बजे तक पांच सौ से अधिक पीड़ित पहुंचे। कुछ मामलों में एफआईआर और कई मामलों में एसपी ने जांच के आदेश किए।
कोतवाली में पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा। पीलीभीत, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं समेत अन्य जिलों के अलावा चंडीगढ़-पंजाब तक के लोग शामिल थे।