{"_id":"64fcaef6b175633f750059c6","slug":"foreign-enterprise-business-forum-defrauded-lakhs-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3939-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विदेश भेजने का झांसा देकर ढाई लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विदेश भेजने का झांसा देकर ढाई लाख ठगे
Sat, 09 Sep 2023 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। विदेश भेजकर काम दिलाने का झांसा देकर शेरपुरकलां निवासी संजय भारती से ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये मांगने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई।
संजय ने बताया कि गोरखपुर के एक व्यक्ति ने शेरपुर रोड पर टूर एंड ट्रेवल एजेंसी का कार्यालय खोल रखा है। दिसंबर 2021 में उसने संजय को रूस भेजने और काम दिलाने का झांसा दिया। तीन बार में उसने 2.50 लाख रुपये ले लिए। मगर आज तक उसे विदेश नहीं भेजा। मोबाइल फोन पर आरोपी से संपर्क कर रुपये वापस मांगे तो उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया। संजय भारती ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।