{"_id":"6ae7875a8fdb6ad0b50ade70","slug":"for-the-sake-of-his-fathers-word-sri-rama-accepted-14-years-of-exile-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-172448-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिता के वचन की खातिर श्रीराम ने स्वीकारा 14 वर्ष का वनवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिता के वचन की खातिर श्रीराम ने स्वीकारा 14 वर्ष का वनवास
Mon, 02 Nov 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
गांव नूरानपुर में चल रही कथा पंडाल में जुटे श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोरिया कलां। नूरानपुर स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम में चल रही श्रीराम कथा में रविवार को राम वनगमन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। पिता के वचन की मर्यादा रखने के लिए भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास स्वीकार करने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कथावाचक अंजनी शरण महाराज ने बताया कि राम वनगमन का प्रसंग केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि पारिवारिक मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन की सीख देता है। उन्होंने रिश्तों में मधुरता बनाए रखने पर जोर दिया।
कथा के सातवें दिन सचिन शर्मा और उनकी पत्नी इंदू शर्मा मुख्य यजमान रहे। आचार्य अखिलेश मिश्रा ने विधि-विधान से कथावाचक का पूजन कर व्यासपीठ पर विराजमान कराया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथियों में स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय शाहजहांपुर के कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह , अवनी कुमार पांडेय शामिल थे।
इस दौरान राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारी, कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद थे।