{"_id":"64c6a2c663f6b1b24c034494","slug":"for-the-sake-of-dowry-the-married-woman-was-beaten-up-and-thrown-out-of-the-house-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1946-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Sun, 30 Jul 2023 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने युवती की ओर से उसके पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सेहरामऊ उत्तरी के गांव महादेव माती निवासी अरबेनी ने बताया कि 13 महीने पहले उसकी शादी गांव निवासी नीलेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति और अन्य ससुराली दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी होने पर असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। 26 जुलाई को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने अरबेनी की ओर से उसके पति नीलेश, ससुर रामलाखन, सास रामगुनी, देवर मनोज, दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।